फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shiv Mukherjee's praise viewer on Nalini Jume

नलिनी कमलिनी की शिव स्तुति पर झूमे दर्शक

Sat, 05 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 05 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
पद्मश्री सम्मान से सम्मानित प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना बहनों नलिनी और कमलिनी की शानदार प्रस्तुतियों से गंगा महोत्सव में चार चांद लग गए। दोनों बहनों ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुतियों को देखने के लिए काफी दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन


शनिवार की रात गंगा महोत्सव के मंच पर जैसे ही नलिनी कमलिनी प्रस्तुति देने पहुंची तो पूरा पंडाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। सबसे पहले उन्होंने भगवान शिव की स्तुति से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। भगवान शिव के तांडव से लेकर सभी अलग-अलग भंगिमाओं की शानदार प्रस्तुतियों पर उन्होंने दर्शकों की खूब दाद बटोरी। इसके बाद गंगा स्तुति के जरिये भी उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। एक बारगी तो ऐसा लगा मानों दोनों के पैरों से आ रही घुंघरुओ की आवाज से ही कोई कविता प्रफुस्टित हो रही हो।
विज्ञापन


इससे पहले अपनी प्रस्तुति प्रारंभ करते हुए नलिनी और कमलिनी ने कहा कि संगीत की शुभारंभ भगवान शिव के तांडव से हुआ है।  पाश्र्व गायिका सोनिया शर्मा के गीतों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। हरिद्वार नागरिक मंच के अध्यक्ष सतीश जैन, उपाध्यक्ष पीएस चौहान, महामंत्री देवेंद्र शर्मा, एचईसी कॉलेज के निदेशक संदीप चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed