फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   #Shantikunj launched at Dev Sanskriti University

Haridwar News: देव संस्कृति विश्वविद्यालय में हैशटैग शांतिकुंज की शुरुआत

Thu, 06 Nov 2025 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
#Shantikunj launched at Dev Sanskriti University
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज को
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में हैशटैग शांतिकुंज का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। देव दीपावली पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्टजनों की मौजूदगी में हुई। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि हैशटैग शांतिकुंज के माध्यम से युवा पीढ़ी में सृजनात्मकता, सकारात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के नैतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक सार्थक कदम है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति का उद्घोष सर्वे भवन्तु सुखिन: के भाव को जन जन के विचारों में उतारना है। हैशटैग का यह अभियान अध्यात्म और आधुनिक तकनीक के संगम का सुंदर उदाहरण है जो देशभर में प्रेरणास्रोत बनेगा।
विज्ञापन

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि शांतिकुंज सदैव समाज में सकारात्मक परिवर्तन का केंद्र रहा है और हैशटैग शांतिकुंज इस दिशा में एक नया आयाम जोड़ेगा। गायत्री विद्यापीठ की प्रबंधक शेफाली पण्ड्या ने कहा कि यह पहल युवाओं को नैतिकता, सेवा भावना और रचनात्मकता की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन मुंबई की संस्थापिका व जानीमानी कलाकार रूबल नागी ने कहा कि देवसंस्कृति विश्वविद्यालय उत्तर भारत का पहला ऐसा संस्थान है जिसने हैशटैग शांतिकुंज की पहल की है।

-----------
हैशटैग शांतिकुंज :
शांतिकुंज एक सोशल मीडिया हैशटैग है इसका उपयोग हरिद्वार में स्थित आध्यात्मिक केंद्र और अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय के बारे में पोस्ट साझा करने के लिए किया जाएगा। इस हैशटैग का उपयोग शांतिकुंज से संबंधित आध्यात्मिक गतिविधियों, गायत्री महामंत्र, युग निर्माण योजना, जन्म शताब्दी समारोह और इसके संस्थापक युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य के बारे में जानकारी को व्यवस्थित और खोजने योग्य बनाने के लिए होता है। धार्मिक और आध्यात्मिक सामग्री शांतिकुंज का उपयोग वह लोग करेंगे जो शांतिकुंज की आध्यात्मिक गतिविधियों, गायत्री मंत्र के जप, ध्यान सत्रों और आश्रम में होने वाले अन्य कार्यक्रमों को साझा करना चाहते हैं।

----------
यह लोग हुए कार्यक्रम में शामिल

लोकार्पण समारोह में भारत के कोने-कोने से साधकों सहित योगा फाउंडेशन इटली की डॉ. रोजी के नेतृत्व में आए 40 योग साधकों ने विशेष रूप से भाग लिया। अतिथियों ने शांतिकुंज और देव संस्कृति विश्वविद्यालय से संचालित विभिन्न सेवा, साधना एवं संस्कृति-संवर्धन के कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed