फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   shankrachrya

चिश्ती की मजार के नीचे शिवलिंग : शंकराचार्य

Fri, 05 Jun 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Fri, 05 Jun 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
shankrachrya

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का कहना है कि अजमेर में चिश्ती की दरगाह और ताजमहल के नीचे भी शिवलिंग है। मुस्लिम काल में देश के मंदिरों को निशाना बनाया गया। लेकिन मुस्लिमों की यह साजिश सफल नहीं हुई। जिसके बाद एक मुस्लिम ने साईं बाबा की प्रतिमाएं मंदिरों में रखवाने की साजिश रची।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर कनखल के शंकराचार्य मठ में पत्रकारों से वार्ता में स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि देश में जब मुस्लिमों का शासन था तो उन्हें मस्जिद बनाने के लिए जमीन की कमी नहीं थी। लेकिन उन्होंने इसके लिए हिंदू मंदिरों को चुना। काशी, सोमनाथ, मथुरा और राम जन्मभूमि हर जगह मंदिरों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


वहां पर मस्जिद घोषित करने की साजिश रची गई। इससे पहले लखनऊ से आए हरिशंकर जैन और रंजना ने शंकराचार्य से मुलाकात की। दोनों की ओर से अप्रैल में ताजमहल को लेकर आगरा की सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें अगली तारीख 15 जुलाई लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिशंकर जैन ने बताया कि ताजमहल मकबरा नहीं बल्कि हिंदू मंदिर है। उन्होंने कहा कि इसके कई दरवाजे शाहजहां के काल से भी पहले के हैैं। फिर ताजमहल शाहजहां की ओर से निर्मित कराया गया, यह कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज भी ताजमहल के 22 कमरे बंद हैं। मकबरे में इतने कमरे होने का क्या मतलब है।


उन्होंने कहा कि ताजमहल में 623 चिन्ह ऐसे हैं जो सिद्ध करते हैं कि यह हिंदू स्थल है। उन्होंने शंकराचार्य से अनुुुरोध किया कि ताजमहल में बंद पड़े अग्रेश्वर महादेव की मुक्ति के लिए राम जन्मभूमि की तरह देश में जनजागरण चलाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed