फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shahbad's team became champion

शाहबाद की टीम ने जीता स्वामी श्रद्वानंद हॉकी टूर्नामेंट

Tue, 28 Dec 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Shahbad's team became champion
गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते अतिथि - फोटो : HARIDWAR
शाहबाद ने हॉकी के फाइनल में इटावा को हराकर ऑल इंडिया स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट की ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम शाहबाद को 61000 रुपये और उप-विजेता टीम इटावा को 51000 रुपये का नकद पारितोषिक इनाम दिया गया। खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। हॉकी इंडिया के टेक्निकल डेलिगेट मैनेजर और अंपायर को भी स्मृति चिह्न एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विवि के प्राचीन हॉकी मैदान पर विगत छ: दिनों से चल रहे ऑल इंडिया स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मंगलवार को शाहबाद मार्कडा और स्पोर्ट्स कॉलेज इटावा के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में इटावा के खिलाड़ियों ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर खेल प्रेमियों को रोमांचित किया। मैच अवधि तक स्कोर 2-2 से बराबरी रहने पर मैच का मुकाबला पेनल्टी शूट से तय हुआ। जिसमे शाहबाद मार्कडा टीम ने 4-1 से इटावा को हराकर चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल सदैव देश हित से जुड़े कार्यों में अग्रणी संस्था है। हॉकी के महानायकों के योगदान एवं उनकी भावनाओं को सम्मान देने में टूर्नामेंट का विशेष स्थान रहा है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार, वित्त अधिकारी प्रो वीके सिंह, प्रो. मनुदेव बंधु, प्रो. आरकेएस डागर, प्रो. अम्बुज शर्मा, प्रो. राकेश शर्मा, आयोजन अध्यक्ष प्रो. प्रभात कुमार, जयनारायण त्यागी, प्रो. विनय कुमार, विशाल गर्ग, सुरेंद्र सिंह रौतेला, दलीप कुशवाहा, रमेशचंद्र, आयोजन सचिव डॉ. अजय मलिक, डॉ. शिवकुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed