{"_id":"934048dbf9affe68334f37de8bab7f40","slug":"shah-rukh-s-film-boycott-patriots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की फिल्म का बहिष्कार करें देशभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहरुख की फिल्म का बहिष्कार करें देशभक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि देश भक्त जनता को अभिनेता शाहरुख खान की शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म दिलवाले का बहिष्कार करना चाहिए। क्योंकि शाहरुख खान अनर्गल टिप्पणियां करके देश की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं और अपनी फिल्म में क्रांतिकारियों के गेरुवा शब्द का प्रयोग करके दोहरा चरित्र अपना रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम सिंहद्वार कनखल के पास स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साध्वी प्राची ने सहिष्णुता के मुद्दे पर बहस के बीच देश को असहिष्णु बताने वाले लोगों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी के लिए फांसी की सजा मांगने वाले लोग लगातार विवादास्पद बयान देने वाले मोहम्मद ओवैसी और मुजफ्फरनगर कांड के जिम्मेदार मोहम्मद आजम खान जैसों के लिए सजा की मांग क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि आजम खान चौकीदार बनने के भी लायक नहीं है और प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते है। हिंदुस्तान पूरी तरह सहिष्णु है। यहां सहिष्णुता रोम-रोम में बसी हुई है। हमारे पैर के नीचे चींटी भी आ जाए तो भी बड़ा कष्ट होता है। इसके बावजूद आमिर खान और शाहरुख खान जैसे अभिनेता जिन्हें देश की सहिष्णु जनता ने ही स्टार बनाया आज भारत की छवि को बदनाम करने की ओछी हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन