{"_id":"4c6e9686047bfc3d0732d3cf56805dd6","slug":"seven-thousand-will-remain-posted-for-the-bath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे स्नान के लिए सात हजार जवान रहेंगे तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे स्नान के लिए सात हजार जवान रहेंगे तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले के दूसरे मुख्य स्नान (आठ फरवरी) को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। तीसरे चरण के लिए तैनात फोर्स ने अपनी आमद दर्ज करवाना शुरू कर दी है। स्नान के दौरान सात हजार जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान जारी है। यातायात व्यवस्था को लेकर कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दूसरे स्नान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं। हरकी पैड़ी, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्कवॉयड सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं। तीसरे चरण के लिए आ रहे पुलिस कर्मचारियों और जवानों को पूरे मेला क्षेत्र एवं जिले की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ कराया जाएगा। आईजी ने बताया कि इस स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने को देखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर भी कुछ बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
जल्द हल होंगी समस्याएं
हरिद्वार। मासिक अपराध गोष्ठी केवल नगद इनाम तक सिमटकर रह गई है। आपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश करने वाले पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई गई। रोशनाबाद पुलिस लाइन में शनिवार को घंटों तक चली गोष्ठी में एसएसपी ने अधीनस्थों की समस्याएं सुन जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा उन्होंने पूर्व में उठाई समस्याओं के निस्तारण के संबंध में भी जानकारी ली। कहा कि जघन्य अपराध में अधिक से अधिक अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए केसों की प्रभावी पैरवी कराई जाए। सभी थाना प्रभारी सुनिश्चित कर लें कि शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अधिकतम 15 दिन में प्रत्येक दशा में करवा लें। यह सुनिश्चित किया जाए कि शहर में ऑटो एवं विक्रम निर्धारित स्थानों पर खडे़ होकर सवारी भरें। बैठक में एसपी देहात परमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ, एसओ, इंस्पेक्टर, पुलिसकर्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन