{"_id":"6ada0790d72bb788cd00ed5f","slug":"the-municipal-corporation-removed-8-tonnes-of-waste-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5495-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंगा सफाई अभियान में नगर निगम ने निकाला 8 टन कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंगा सफाई अभियान में नगर निगम ने निकाला 8 टन कचरा
विज्ञापन
फोटो :
- कुंभ की तैयारियों के क्रम में व्यापक स्तर पर वार्षिक बंदी में की जा रही है नहर की सफाई
- कई सामाजिक संस्थाओं ने भी टीम के साथ उतरकर गंगा की गोद को साफ किया
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। गंगा बंदी के दौरान नगर निगम हरिद्वार ने मायापुर हेड रेगुलेटर पर महा सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में लगभग आठ टन कूड़ा-कचरा हटाया गया। इसमें कई सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने भी सहयोग दिया। इसमें एकम्स ग्रुप ने गंगा घाटों की स्वच्छता में सक्रिय रूप से योगदान दिया।
नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम अभियान डाम कोठी के निकट स्थित मायापुर हेड रेगुलेटर से चलाया। उन्होंने अधिकारियों को गंगा क्षेत्र, घाटों और रेगुलेटरों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नंदन कुमार ने कूड़े-कचरे के समयबद्ध संग्रहण और उचित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने सफाई कार्यों की नियमित निगरानी और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन को सुनिश्चित करने को कहा।
गंगा क्षेत्र की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। एकम्स ग्रुप पिछले करीब 19 वर्षों से गंगा स्वच्छता अभियान चला रहा है। इस वर्ष अग्रसेन घाट से मालवीय घाट तक लगभग 2.7 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई की योजना है। कुंभ 2027 के तहत एकम्स के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। एकम्स के प्रबंध निदेशक संदीप जैन ने कहा कि मां गंगा की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज से गंगा में कचरा और प्लास्टिक न डालने की अपील की।