फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Seven thousand liters of lahan destroyed, 24 furnaces broken

आबकारी ने पकड़ी 208 लीटर कच्ची शराब

Tue, 13 Sep 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand liters of lahan destroyed, 24 furnaces broken
आबकारी विभाग ने तीसरे दिन कई स्थानों से 208 लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। जबकि सात हजार लीटर लाहन नष्ट करते हुए 24 शराब की भट्ठियां तोड़ दी गई। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार को आबकारी विभाग ने अलग-अलग जगहों पर छापा मारा। मंगलौर नसीरपुर के जंगल में छापा मारकर 68 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। जबकि दो हजार लीटर लाहन नष्ट कर तीन भट्ठियां तोड़ी और एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दीनारपुर, सहदेवपुर, गोविंदगढ़, अहमदपुर में 90 लीटर कच्ची शराब, 3500 लीटर लाहन नष्ट किया और नौ भट्ठियां तोड़ने के साथ ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बसेड़ी, पीतपुरा, डेरावलाल में 50 लीटर शराब पकड़ी गई। जबकि 1500 लीटर लाहन नष्ट कर 12 भट्ठियां तोड़ी गई हैं। इसमें दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक महीने में की इतनी कार्रवाई
पथरी पुलिस ने एक महीने के अंदर कच्ची शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए 39 मुकदमे दर्ज किए। जबकि 488 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। कच्ची शराब के मामले में 29 और भट्ठियों के 10 मुकदमे दर्ज किए गए। इसके अलावा शराब के धंधे में लिप्त चार के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed