{"_id":"5f55188b8ebc3e36c003d2be","slug":"selfish-people-of-power-have-done-the-work-of-pushing-the-country-into-the-trough-rana-haridwar-news-drn3553606170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता के स्वार्थी लोगों ने देश को गर्त में ढकेलने का किया काम: राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता के स्वार्थी लोगों ने देश को गर्त में ढकेलने का किया काम: राणा
विज्ञापन
बसपा के जिलाध्यक्ष रामकुमार राणा ने कहा कि आज देश की स्थिति बद से भी बदतर हो गई है। सत्ता के स्वार्थी लोगों ने देश को गर्त में ढकेलने का काम किया है। इसका जवाब जनता आने वाले दिनों में जरूर देगी। रविवार को बहुजन समाज पार्टी के रानीपुर विधानसभा प्रभारी राजदीप मैनवाल के नेतृत्व में जगजीतपुर में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष रामकुमार राणा ने कहा कि देश में सत्ताधारी लोगों ने ऐसा डर का माहौल पैदा कर दिया है कि लोग अपने संवैधानिक अधिकारों की भी बात नहीं कर सकते। लोगों को जबरन जेलों में डालकर डराया जा रहा है।
विधानसभा प्रभारी राजदीप मैनवाल और अरुण कुमार ने कहा कि बसपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उत्तराखंड में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, जो आने वाले विधानसभा चुनावों का परिणाम तय करेगी।
जिला सचिव व प्रभारी दीवान चंद और नवनियुक्त कोआर्डिनेटर शुभम सैनी ने कहा कि सत्ताधारी दल से लोगों को मायूसी हाथ लगी है तथा उस दल से जनता का मोह भंग हो चुका है। आज बसपा से सर्वसमाज के लोग जुड़ रहे हैं, जो आने वाले दिनों में हरिद्वार में बसपा की नई मंजिल तय करेंगे। इस दौरान विशेष बर्मन ने भाजपा छोड़कर बसपा में की पुन: वापसी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदेव सिंह ने तथा संचालन अश्वनी कुमार ने किया। इस मौके पर अजय चौधरी, वीरेश यादव, सतेंद्र चौहान, लखीराम चौहान, संदीप राणा, विनोद व मोनू वालिया आदि मौजूद थे।