फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Security wall damaged in Ramgarh Basti.

नदियों को बहने दो, जल का सम्मान करो : डॉ. राधिका

Wed, 30 Sep 2026 05:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Security wall damaged in Ramgarh Basti.
नदी उत्सव में हरिद्वार से शामिल हुईं डॉ. राधिका ने जल सम्मान पर दिया जोर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली में 7वां नदी उत्सव नदियों की रक्षा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इसमें विद्वानों, पर्यावरणविदों और नागरिकों ने नदियों की चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। संहिता फाउंडेशन के सहयोग से नदी और जल से संबंध शीर्षक से एक विशेष सत्र भी आयोजित हुआ। इसमें हरिद्वार से मुख्य वक्ता डॉ. राधिका नागरथ ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के यमुना और गंगा को सजीव इकाई घोषित करने के फैसले का विरोध किया।
उन्होंने बताया कि मार्च 2017 में सर्वोच्च न्यायालय ने इस आदेश पर रोक लगा दी थी। न्यायालय ने कहा था कि कानून नदी को मनुष्य के समान नहीं मानता। प्राकृतिक आपदाओं से आए मलबे पर दंड का प्रावधान न होने से यह रोक लगी। डॉ. राधिका नागरथ ने जोर दिया कि नदियों को स्वच्छ रखने के लिए जनभागीदारी और जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने सरकार से नदी तटों पर सुविधाएं बनाने और मानव अपशिष्ट रोकने के लिए दीवारें बनाने का आग्रह किया। डॉ. राधिका नागरथ ने जनमानस से अपील की, नदियों को बहने दो, जल का सम्मान करो।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सर्वसम्मति से नदियों का सम्मान करने और उन पर निर्माण तथा पहाड़ों को नष्ट करने पर रोक लगाने की मांग की। डॉ. तेनजिन डोल्मा, डॉ. ओंकार मित्तल, लेखक विद्या भूषण रावत और प्रदीप डिमरी ने बढ़ती जल परियोजनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने नदियों पर मानव जनित खतरे को रेखांकित किया। संहिता फाउंडेशन के कौशल किशोर ने नदियों के संरक्षण में कार्यकर्ताओं की भूमिका का वर्णन किया। उन्होंने वैज्ञानिक जीडी अग्रवाल को याद किया, जिन्होंने गंगा संरक्षण के लिए उपवास किया और प्राणों की आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed