{"_id":"6279283a7b14657ad06e66a5","slug":"security-claims-air-nowhere-police-constables-haridwar-news-drn4112375139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के दावे हवाई, कहीं भी नहीं पुलिस के सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के दावे हवाई, कहीं भी नहीं पुलिस के सिपाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार समेत कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की आतंकी धमकी के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट है। लेकिन धर्मनगरी की सुरक्षा मां गंगा के भरोसे है। धर्मनगरी में रोजाना लाखों श्रद्धालु और यात्री पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद रेलवे स्टेशन पर जांच के नाम पर खानापूर्ति हो रही है, जबकि बस अड्डे पर सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। सबसे संवेदनशील क्षेत्र हरकी पैड़ी पर भी लापरवाही का आलम है। सोमवार को अमर उजाला ने कुछ संवेदशील जगहों पर पुलिस सतर्कता की पड़ताल की तो हालात चिंताजनक नजर आए।
एक सिपाही के भरोसे बस अड्डा
समय 12:55 बजे : बस अड्डे से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, यूपी, जम्मू के लिए बसों का आवागमन होता है। यहां रोजाना सात सौ से अधिक बसें आती जाती हैं। धर्मनगरी का बस स्टैंड सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील है, जबकि सुरक्षा के नाम पर यहां कुछ नहीं है। सोमवार को गेट पर मात्र एक पुलिसकर्मी नजर आया।
रेलवे स्टेशन जीआरपी का बूथ खाली
समय दोपहर 1:15 : धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन से करीब 40 ट्रेनें गुजरती हैं। लेकिन यहां सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। स्टेशन पर कोई भी व्यक्ति आसानी से घुस सकता है। स्टेशन के एंट्री गेट पर यात्रियों की चेकिंग नहीं हो रही थी, जबकि जहां पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। स्टेशन पर जीआरपी का बूथ भी खाली पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी की सुरक्षा भगवान भरोसे
समय 1:40 बजे : हरकी पैड़ी क्षेत्र में भी सुरक्षा के नाम पर कुछ नजर नहीं आया। हरकी पैड़ी पर बैरिकेड लगाए गए हैं, लेकिन इन पर पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं थे। ब्रह्मकुंड के प्रवेश द्वार पर दो महिला पुलिसकर्मी तैनात थीं। वहीं मालवीय दीप व हनुमान मंदिर के सामने बने वॉच टॉवरों पर सुरक्षा के लिए कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था।
दक्ष मंदिर चौकी पर ताला
समय 2:15 बजे : दक्ष प्रजापति मंदिर में ना तो बैरेेकेडिंग की गई थी और ना ही कोई पुलिसकर्मी नजर आया। मंदिर परिसर में बनी पुलिस चौकी पर ताला लगा हुआ था। यह पुलिस चौकी कई सालों से नहीं खुली है। मंदिर परिसर में लोग बिना रोक-टोक आ जा रहे थे।
- थाना व कोतवाली प्रभारियों को नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं, जबकि बसों व ट्रेनों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा आम जनता से आह्वान किया गया है कि वे संदिग्ध गतिविधियों अथवा सामान के बारे में पुलिस को सूचना दें। - डा. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार।