{"_id":"578a7ef94f1c1b0f2013df10","slug":"scotty-had-to-rob-a-bank-worker-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी लूटने की थी बैंक कर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी लूटने की थी बैंक कर्मी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। देना बैंक के कर्मचारी राजेश कुमार की हत्या स्कूटी लूटने के इरादे से की गई थी। ज्वालापुर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों से हत्याकांड में प्रत्युक्त पंच भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
देहरादून में देना बैंक की शाखा में तैनात कर्मचारी राजेश कुमार मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के गांव खंड पडाणी का रहने वाला था। बैंककर्मी अपने परिवार के साथ सुभाषनगर में किराये पर रहता था। वह 14 अप्रैल को लापता हो गया। 16 अप्रैल को हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर छोटी नहर में उसका शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बैंककर्मी की मौत डूबने से होना सामने आया था। लेकिन बैंककर्मी की स्कूटी नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
पिछले महीने बैंककर्मी के साले अमित कुमार ने स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को अमित ने गंगनहर पटरी पर अपने जीना की लाल रंग की स्कूटी देखी। अमित ने इसकी सूचना विवेचक वीरेंद्र सिंह नेगी को दी। एसआई ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्कूटी सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली लाकर नितिन पुत्र सतपाल और अनुज पुत्र रमेश निवासीगण वाल्मीकि बस्ती से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
नितिन ने कबूला कि नशे की हालत में बैंककर्मी उसे बस्ती में मिला। बैंककर्मी ने उसकी स्कूटी से घर छोड़कर आने की एवज में कुछ रुपये देने की बात कही थी। तब उसने अपने साथी अनुज को भी साथ ले लिया। वे उसे घर छोड़ने की बजाय शराब के ठेके पर ले गए। इसके बाद तीनों ने शराब पी। स्कूटी चोरी करने का लालच उनके मन में आ गया। जब वह स्कूटी लेकर चलने लगे तब बैंककर्मी ने उन्हें रोकना चाहा। उन्होंने पंच से उस पर वार कर दिए और उसे मरा समझकर स्कूटी लेकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चोट लगने के बाद नशे में राजेश छोटी नहर में गिर गया। आरोपियों ने लूट के इरादे से ही वारदात को अंजाम दिया था।