{"_id":"58497dbd4f1c1bf959449fe4","slug":"scotty-had-stolen-from-theft-led","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की स्कूटी से चोरी की थी एलईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की स्कूटी से चोरी की थी एलईडी
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 08 Dec 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल में दत्त इलेक्ट्रानिक्स के बाहर से एलईडी को चोरी करने में चोरी की ही स्कूटी का इस्तेमाल हुआ था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कनखल पुलिस ने बेहद शातिर रहे चोर को आखिरकार धर दबोचा।
थाना कनखल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीओ कनखल मनीषा जोशी ने बताया कि दक्ष रोड पर दत्त इलेक्ट्रानिक्स के बाहर से एक लाख की कीमत का एलईडी चोरी कर लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में चोर की तस्वीर कैद हो गई थी। चोरी की धरपकड़ में जुटी पुलिस टीम ने बुधवार देर रात आरोपी को इंद्रा बस्ती तिराहे के पास धर दबोचा। उसके कब्जे से चोरी की गई एलईडी बरामद हो गई। पता चला कि चोरी करते वक्त इस्तेमाल की गई स्कूटी भी कुछ दिन पूर्व सुखधाम अपार्टमेंट के रहने वाले संजीव राणा की ही चोरी की गई थी। सीओ ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम प्रदीप धीमान पुत्र बाबूराम निवासी गांव गदरजुड्डा मंगलौर हाल निवासी गांव मिस्सरपुर कनखल बताया।