{"_id":"6a2e9b85ab125c63dd0ae1fa","slug":"scooter-riders-were-hit-and-attacked-with-stones-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150120-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मारकर पत्थर से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मारकर पत्थर से किया वार
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी से बाजार जा रहे दो भाइयों को दूसरी स्कूटी पर सवार युवकों ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पत्थर से हमला कर दिया। हमले में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अमित कुमार निवासी कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने भाई शिवम के साथ स्कूटी से कनखल बाजार जा रहा था। बिजलीघर के सामने श्रीयंत्र मंदिर के निकट पीछे से आ रही एक स्कूटी ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, स्कूटी सवार दो युवक गाली-गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि एक युवक ने पत्थर उठाकर उसके चेहरे पर हमला कर दिया। पत्थर लगने से उसकी नाक से खून बहने लगा। आरोप है कि युवक के हाथ में चाकूनुमा धारदार हथियार भी था। इसके बाद उसके भाई शिवम के पीछे भी पत्थर लेकर दौड़ा। लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे और खुद को रसूखदार बताते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उनके कुछ अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।