{"_id":"5b35c8093b360015ca206a542c166ca2","slug":"sanjo-innocent-child-recovered-at-the-instance-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजो की निशानदेही पर मासूम बच्चे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजो की निशानदेही पर मासूम बच्चे बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बच्चा चोर संजो देवी को रिमांड पर लेकर कनखल पुलिस ने पश्चिम बंगाल की महिला के मासूम बेटा-बेटी को गांव रावली महदूद से बरामद कर लिया। तीन घंटे की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद बच्चा चोर को वापस जिला जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
बिहार के एक दंपति के सवा साल के मासूम को बेचने के लिए ले जा रही महिला संजो देवी पत्नी वीरेंद्र निवासी मंडावर, बिजनौर हाल निवासी बसंत विहार कनखल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तीन दिन पूर्व कनखल थाने पहुंची पश्चिम बंगाल के गांव ऐठामेरी जिला बोरपेटा की रहने वाली काजल ने बताया था कि उसकी चार साल की बेटी बबीता एवं डेढ़ साल का बेटा साहिल भी महिला के पास ही थी और वो जब पश्चिम बंगाल से लौटकर आई तब महिला के बच्चा चोरी के आरोप में जेल जाने की जानकारी हुई। एसओ कनखल रितेश शाह ने बताया कि महिला संजो देवी को सीजेएम कोर्ट के आदेश पर तीन घंटे के रिमांड पर लेकर गांव रावली महदूद में उसके रिश्तेदार के घर से दोनों मासूम बरामद कर लिया। एसओ के अनुसार इन मासूमों को बेचने की ही योजना था। बच्चों को मां के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन