फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sanitation campaign in Vivekananda Park with artificial equipment distributed to the differently-abled

विवेकानंद पार्क में स्वच्छता अभियान के साथ दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम उपकरण

Sat, 19 Sep 2020 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sanitation campaign in Vivekananda Park with artificial equipment distributed to the differently-abled
्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यर? - फोटो : HARIDWAR
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के तहत गंगा के किनारे विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की धुलाई की और स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण छड़ी और चश्मा वितरित किए।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय के नेतृत्व में वीआईपी गंगा घाट के पास विवेकानंद पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज व देश की हमेशा से ही चिंता की है। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में जिस तरह से उन्होंने देश का नेतृत्व किया, वह अपने आप में एक मिसाल है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह, जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, दर्जाधारी सुशील चौहान, जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड, जिला मंत्री आशु चौधरी, भाजयुमो के जिला महामंत्री सचिन गुर्जर, कन्हैया खेवड़िया, अनामिका शर्मा, लव शर्मा, मोहित वर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed