फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sangh is playing an active role in organizing all sections: Rakesh

सभी वर्गों को संगठित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा संघ : राकेश

Mon, 23 Feb 2026 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Sangh is playing an active role in organizing all sections: Rakesh
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला में रानीपुर नगर की शिवालिक बस्ती फेज-3 स्थित सामुदायिक केंद्र में हिंदू सम्मेलन हुआ। इसमें मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गाें ने सहभागिता की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राकेश ने कहा कि संघ ने प्रारंभ से ही राष्ट्र निर्माण, समाज संगठन और चरित्र निर्माण के माध्यम से देश के विविध क्षेत्रों में सतत व निस्वार्थ कार्य किया है। आज भी संघ सेवा, संस्कार और समरसता के कार्यों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को संगठित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बतौर महिला वक्ता ऋचा गोयल ने कहा कि समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी और कुटुंब प्रबोधन आदि विचारों से सकारात्मक परिवर्तन लाकर ही सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की भूमिका को परिवर्तन की आधारशिला बताते हुए आत्मनिर्भरता, संस्कार संवर्धन और समाज जागरण पर बल दिया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर मोहनानंद गिरि ने कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी परंपराओं, संस्कारों और विविधता में निहित है। समरसता, सद्भाव और धर्मनिष्ठ जीवनशैली अपनाकर राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति व समाज-संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर संघचालक वकील शर्मा, विकास गर्ग, विभाग सह संपर्क प्रमुख संजय पवार, जिला सह कार्यवाह संजय, नगर प्रचारक हरीश, नगर कार्यवाह संजीव, बस्ती प्रमुख उपेंद्र, वीरेंद्र, अशोक मेहता, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed