{"_id":"61a78c8e5a056c763005c7c6","slug":"sampling-of-four-thousand-will-be-done-daily-haridwar-news-drn397565517","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना होगी चार हजार लोगों की टेंस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना होगी चार हजार लोगों की टेंस्टिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए प्रशासन ने टेस्टिंग पर अधिक फोकस कर दिया है। इसको देखते हुए कोरोना टेस्टिंग के सेंटर भी दोगुना कर दिए गए हैं। हर दिन चार हजार लोगों की टेंस्टिंग करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट को लेकर काफी सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के निर्देश के बाद कोरोना टेस्टिंग अधिक से अधिक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसके मद्देनजर विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए सेंटरों की संख्या दोगुना से अधिक कर दी है। बुधवार को बॉर्डर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे समेत 34 स्थानों पर सैंपल लिये गए।
पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत लगभग 15 स्थानों पर सैंपल लिए जा रहे थे। हर दिन दो से ढाई हजार के आसपास सैंपलों की जांच होती थी। अब सैंपलों की संख्या भी चार हजार तक करने का लक्ष्य रखा गया है। कोरोना जांच सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. नलिंद असवाल ने बताया कि कोरोना की अधिक से अधिक जांच के लिए सेंटरों में बढ़ोत्तरी की गई है।