फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   samaaksha adhikari handle bogus reviews

फर्जी समीक्षा अधिकारी चढ़ा हत्थे

Fri, 27 Jan 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 27 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी बनकर राज्य के हर जिले में ब्लाक स्तर पर संविदा कर्मी के लिए साक्षात्कार ले रहा सहारनपुर निवासी एक फर्जी समीक्षा अधिकारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस पर मकान मालिक से साढ़े दस लाख और एक ग्रामीण से फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती के लिए दो लाख रुपये लेने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि साक्षात्कार लेने के दौरान देहरादून निवासी एक असली समीक्षा अधिकारी भी मौजूद था। लेकिन, पुलिस की प्रारंभिक जांच में वह दोषी नहीं पाया गया।

26 जनवरी को हरिद्वार कोतवाली पहुंचे महावीर शाह (पुत्र मोहनलाल, निवासी सुमन नगर, सलेमपुर) ने सूचना दी कि एक होटल में जिले एवं ब्लाक स्तर पर प्रोग्राम मैनेजर के पद पर संविदा कर्मी के तौर पर भर्ती के लिए साक्षात्कार हो रहे हैं। लेकिन उसे इस पर संदेह है। सूचना पर पुलिस ने होटल में दबिश दी। होटल में साक्षात्कार के नाम पर दो कमरे ब्रह्मपुरी की रहने वाली माया के नाम पर बुक कराए गए थे। पुलिस ने एक कमरे में साक्षात्कार ले रहे पंकज गुप्ता (पुत्र नारायण गुप्ता, निवासी मोहल्ला पठानपुरा, सहारनपुर, यूपी) को दबोच लिया। उसी कमरे में नरेश (पुत्र जय सिंह, निवासी धानीवाला, सहसपुर, देहरादून), दारा सिंह (पुत्र दुलीचंद, निवासी गंगाविहार, कोलागढ़, कैंट, देहरादून), यतेंद्र सिंह (निवासी गांव सीतापुर, ज्वालापुर) एवं माया (निवासी ब्रह्मपुरी) भी हिरासत में लिया। साथ ही कमरे से कई लोगों के शैक्षिक दस्तावेज व बायोडाटा पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि मुख्य आरोपी पंकज गुप्ता है। वह साक्षात्कार ले रहा था। एक अभ्यर्थी से औपचारिकताओं के नाम पर साढ़े तीन से साढ़े पांच हजार रुपये की रकम लेनी थी। लेकिन, वह किसी से अभी तक रकम नहीं ले पाया था। बताया गया कि नरेश सचिवालय में सैनिक कल्याण विभाग में समीक्षा अधिकारी है और उसका रिश्तेदार दारा सिंह दिल्ली की एक कोर्ट में कर्मचारी है। जबकि यतेंद्र आरोपी का मकान मालिक है। युवती को नौकरी का झांसा देकर पूरी व्यवस्था संभालने के लिए लाया गया था। प्रारंभिक जांच में उक्त लोगों में से किसी की संलिप्तता न पाए जाने पर उनको छोड़ दिया गया है। जबकि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मदिन की पार्टी के नाम पर बुलाया      
चालाक पंकज गुप्ता ने हर किसी को छला। उसने समीक्षा अधिकारी नरेश को अपने जन्म दिन की पार्टी का आयोजन की बात कहकर हरिद्वार बुलाया था। उसकी जान पहचान कुछ समय पहले ही नरेश से हुई थी। नरेश अपने साथ अपने रिश्तेदार को भी लेकर पहुंचा था। मोबाइल फोन की दुकान पर कार्यरत युवती माया को उसने झांसा दिया था कि उसकी नौकरी तय है। बस, उसे दो कमरे अपने नाम से बुक करने हैं। क्योंकि उसे आने में कुछ समय लगेगा। तब तक वह खुद साक्षात्कार के लिए आने वाले अभ्यर्थियों से बातचीत करती रहे।
 
मकान मालिक से भी ले रखे हैं साढ़े दस लाख   
नटवरलाल पंकज गुप्ता ने अपने मकान मालिक को भी नहीं बख्शा। बकौल पुलिस उसके मकान मालिक ने जब आपबीती बयां कि तब हैरानी हुई। खुद को समीक्षा अधिकारी बताकर पंकज ने मकान मालिक से साढ़े दस लाख की रकम ली हुई है। इसी बीच विपिन पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव झीवरहेड़ी लक्सर भी कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि पंकज गुप्ता ने उससे भी फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती के लिए दो लाख लिए थे।


एमबीए पास आउट बताता था आरोपी     
खुद को एमबीए पास आउट बताने वाला आरोपी पंकज गुप्ता बेहद सधे हुए अंदाज में साक्षात्कार ले रहा था। उसने बाकायदा पहले एक समाचार पत्र में विज्ञापन दिया था। बाकायदा 14,18,12 और सात हजार तक की तनख्वाह अलग-अलग पद के हिसाब से देने की बात लिखी थी और शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर आने की बात लिखी थी। करीब डेढ़ साल से उसने हरिद्वार को ठिकाना बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed