फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Salt was sold at Rs 400 per kg

400 रुपये प्रति किलो बिका नमक

Fri, 11 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 11 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम अचानक अफवाह फैली कि बाजार में नमक खत्म होने वाला है और फिलहाल नमक पांच सौ रुपये किलो हो गया है। इसके बाद तो शहर से लेकर गांव तक लोग घरों से नमक खरीदने के लिए दुकानों पर उमड़ पड़े। दुकानों से पांच से 10 किलो तक नमक खरीदने लगे। कई जगह मारपीट की नौबत आ गई। अमूमन 10 रुपये किलो बिकने वाला नमक 400 रुपये किलो तक बिका। देर रात तक नमक को लेकर अफरा तफरी मची हुई थी। रात होने तक चीनी भी 100 रुपये किलो तक बिकनी शुरू हो गई।

बड़े नोटों के बदले छोटे और नए नोट लेने के लिए भगदड़ मची हुई है। बैंकों के बाहर लंबी लाइनें हैं तो एटीएम खाली पड़े हैं। लोग परेशान हैं तो बाजार भी सूने हैं। इस बीच शुक्रवार की शाम अचानक एक अफवाह तेजी से फैली कि नमक खत्म होने वाला है। जिसे सुनकर लोग बाजारों की तरफ दौड़ पड़े। शहर से लेकर देहात तक लोगों में नमक खरीदकर स्टॉक करने की होड़ मच गई। कई जगहों पर कारोबारियों ने लोगों को समझाने के बजाय इसका नाजायज फायदा उठाया और मुंह मांगी कीमतों पर नमक बेचा। ज्वालापुर, कनखल, हरिद्वार सहित जगजीतपुर, सराय, बहादराबाद, सलेमपुर, रोशनाबाद जैसे समीपवर्ती गांवों में नमक 400 रुपये किलो तक बिका। कई जगहों पर दुकानों में भीड़ लगने पर ग्राहकों के बीच मारपीट भी हुई। देर रात तक अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने बताया कि जगजीतपुर में उन्होंने एक दुकानदार को रंगेहाथ पकड़ा और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


घनघनाते रहे फोन, जोर पकड़ती रही अफवाह
नमक खत्म होने और महंगा होने की खबरें लोगों तो फोन और सोशल मीडिया से पहुंची। यूपी सहित कई राज्यों से लोगों ने अपने रिश्तेदारों से फोन कर इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की। लेकिन इसका असर यह रहा कि लोग अफवाह के भ्रम जाल में फंसकर खुद भी नमक खरीदने में जुट गए। देर रात तक लोग दूसरे शहरों और राज्यों में अपने रिश्तेदारों, परिचितों को फोन कर नमक की चर्चाओं में जुटे थे। वहीं ज्वालापुर चौक बाजार में व्यापारी सोम पंसारी का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है, लोग अफवाह के कारण परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गली मोहल्लों में स्टॉक खत्म
नमक की अफवाह फैलने पर गली मोहल्ले की छोटी दुकानों पर पूरा नमक खरीद लिया गया। इसके बाद लोग बाजार पहुंचे तो अधिकांश दुकानें भी बंद होनी शुरू हो गई। ज्वालापुर कड़च्छ निवासी शिवपाल, कस्साबान के शाहनवाज कुरैशी, शाहवेज आलम, सलेमपुर के राव शमशाद, मौहम्मद तैयब व शमशाद आदि ने बताया कि नमक कई गुना ज्यादा दाम पर बेचा गया। शुरूआत में ही नमक 100 रुपये लेकर 400 रुपये तक की बिका।


लोग किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। नमक  के साथ अन्य किसी भी खाद्यान्न की कमी नहीं है। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।  अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
- हरबंस सिंह चुघ, डीएम हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed