फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Salt Dealers' administration on the radar

नमक के सौदागर’ प्रशासन के रडार पर

Sat, 12 Nov 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 12 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
कालाबाजारी करने वाले नमक के सौदागार अब प्रशासन के रडार पर हैं। महंगा नमक बेचने वाले बड़ी संख्या में दुकानदारों को चिह्नित भी कर लिया गया है। शनिवार को पूर्ति विभाग की टीम दिन भर फील्ड में रही और कारोबारियों व स्टॉकिस्टों को सख्त हिदायत दी गई। प्रशासन की ओर से कालाबाजारी करने वालों के लिए सीधे जेल भेजने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अचानक नमक की कालाबाजारी की अफवाह से अफरा तफरी मच गई। लोगों को सूचना मिली कि नमक खत्म होने वाला है। बाजार में जो नमक है उसके दाम चंद मिनट में ही कई गुने की दर से बढ़ते चले गए। हाल यह रहा कि शहर से देहात तक नमक खरीदने की होड़ मची रही। अफरा तफरी के बीच कई जगह नौबत मारपीट तक जा पहुंची। प्रशासन सक्रिय होने पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस भी तैनात करनी पड़ी। वहीं पूर्ति विभाग ने बाजारों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को दिन भर विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहीं।
विज्ञापन


कारोबारियों और स्टॉकिस्टों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान शुक्रवार देर रात तक महंगा नमक बेचने वाले कुछ दुकानदारों को चिह्नित भी किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया कि कालाबाजारी न हो, इसके लिए पूरी नजर रखी जा रही है। कारोबारियों और स्टॉकिस्टों को हिदायत दे दी गई है। ज्यादा रेट पर नमक या अन्य सामान बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed