फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Saints pay tribute to Ajit Pawar

Haridwar News: संतों ने अजीत पवार को दी श्रद्धांजलि

Wed, 28 Jan 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 28 Jan 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Saints pay tribute to Ajit Pawar
हरिद्वार। बुधवार सुबह हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद हरिद्वार में संत समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरी महाराज ने अजीत पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कहा कि पवार के निधन से जहां राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है, वहीं, देश की राजनीति में एक शून्य व्याप्त हो गया है जिसकी भरपाई करना असंभव है। अखाड़े के सभी प्रमुख मठों, हनुमान घाट वाराणसी, मौज गिरी मंदिर प्रयागराज, भावनाथ मंदिर गुजरात, दातार अखाड़ा नीलगंगा उज्जैन ,नील पर्वत दत्तात्रेय मंदिर नासिक सहित सभी स्थानों पर विशेष शांति पाठ व श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। हरिद्वार में पौराणिक सिद्ध पीठ मायादेवी मंदिर ओर श्री आनंद भैरव मंदिर स्थित भैरव घाट पर अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत महेश पुरी महाराज के साथ साधु संतों नागा सन्यासियों ने मां गंगा, भगवान दत्तात्रेय, महामाया देवी से आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना कर शांति पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर श्री महंत पशुपति गिरी, महंत भीष्म गिरी ,महंत भास्कर पुरी ,महंत आदित्य गिरी ,महंत ग्वाला पुरी, महंत आकाश गिरी, महंत अमृत पुरी, महंत रणधीर गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed