फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Saint-officer and leader became a participant, did the right to vote

संत-अफसर और नेता बने भागीदार, किया मताधिकार

Mon, 14 Feb 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Saint-officer and leader became a participant, did the right to vote
हरिद्वार में मतदान कर जयघोष करते श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संत । - फोटो : HARIDWAR
धर्मनगरी हरिद्वार में लोकतंत्र के उत्सव में संतों से लेकर नेता और अफसर भागीदार बने। सभी ने बढ़ चढ़कर क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए मताधिकार किया। मठ-मंदिर, अखाड़े-आश्रमों के संतों में मताधिकार के लिए काफी उत्साह दिखा। नेताओं और प्रत्याशियों ने भी अपने बूथों पर पहुंचकर मतदान किया और दूसरे लोगों को भी प्रेरित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी ने मताधिकार कर जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडेय ने रोशनाबाद स्थित नवोदय विद्यालय के मॉडल मतदान केन्द्र में सपरिवार मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र का यह उत्सव पांच साल बाद आता है। लिहाजा 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मतदान कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने रानीपुर विधानसभा के बूथ नंबर 184 नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में अपना मत डाला। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। मताधिकार कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। हिंदूवादी महिला नेता साध्वी प्राची ने हरिपुर कलां मतदान केंद्र पर वोट डाला। साध्वी प्राची ने बूथों पर पहुंचे मतदाताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपना वोट डालने के बाद परिवार और पड़ोस के लोगों को भी मताधिकार के लिए जागरूक कर बूथों तक लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलायन और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या : हरिगिरि
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि के साथ जूना अखाड़े के संतों ने वोट डाला। श्रीमहंत हरिगिरी ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन, बेरोजगारी और महंगाई बड़ी समस्या है। इन पर रोक लगाने और क्षेत्र व प्रदेश के विकास के लिए संतों ने मतदान किया।
क्षेत्र और तरक्की के लिए किया मतदान : शंकराचार्य
शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने शंराचार्य चौक स्थित इंटर कालेज के बूथ पर अपना वोट डाला। जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि संविधान ने हर व्यक्ति को मताधिकार का सबसे बड़ा मौलिक अधिकार दिया है। क्षेत्र और प्रदेश की तरक्की के लिए उन्होंने अपना मताधिकार किया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने शैलदीदी के साथ सप्तऋषि चुंगी के निकट मतदान केंद्र पर वोट डाला। डॉ. पंड्या ने कहा कि मतदान मौलिक मताधिकार है। राष्ट्रहित में मजबूत सरकार के लिए मतदान किया। सशक्त और समर्थ राष्ट्र के लिए दूसरों को भी मताधिकार के लिए प्रेरित किया।
- जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने हरिराम इंटर कॉलेज बूथ पर वोट डाला। उन्होंने ने कहा कि भारत विश्व का सबसे सशक्त लोकतंत्र है। सशक्त भारत के अच्छे व्यक्ति का चयन होना चाहिए। यह अधिकार भारत का संविधान नागरिकों देता है। अपने इसी धर्म को निभाने के लिए मतदान किया।
राष्ट्रहित में किया मतदान : रामदेव
योग गुरु बाबा रामदेव ने कनखल दादूबाद में अपना वोट डाला। रामदेव ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। वोट करने से ही देश बचेगा और लोकतंत्र मजबूत होगा। हमें अपने अधिकार मिलेंगे, गरीबी, बेरोजगारी खत्म होगी। इसलिए उन्होंने राष्ट्रहित में मतदान किया।
मताधिकार मौलिक अधिकार : बालकृष्ण
आचार्य बालकृष्ण के दादूबाग मतदान बूथ पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मताधिकार मौलिक अधिकार है। इसकी अनिवार्यता के लिए कानून बनना चाहिए। लेकिन लोग बेहद जागरूक हैं। लोग घरों से बाहर निकलकर आए और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार किया।
विकास के लिए किया मतदान : रविंद्रपुरी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर बूथ पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए मताधिकार किया। जैसे सभी कार्य जरूरी हैं उससे ज्यादा मतदान जरूरी है।
लोगों ने उत्साह के साथ किया मतदान : यतीश्वरानंद
हरिद्वार ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने मिस्सरपुर बूथ पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं और पुरुषों ने अपनी भागीदारी निभाई। स्वामी ने ग्रामीणों ने मताधिकार के लिए प्रेरित भी किया।

कौशिक ने वोट डालकर खिंची सेल्फी
- ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ नारे के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने सपरिवार मतदान किया। भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय में मदन कौशिक ने वोट डालने के बाद अपने समर्थकों संग सेल्फी खींची और मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed