{"_id":"5e0b946e8ebc3e879a409c74","slug":"saint-filed-a-case-of-fraud-haridwar-news-drn331253284","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ह्यकनखल के एक संत ने भाजपा से जुड़े एक प्रॉपर्टी डीलर, उसकी पत्नी और एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए महेश्वरानंद निवासी आरके मिशन रोड कनखल ने बताया कि वह अपनी भूमि बेच रहे थे। जिसका सौदा वर्ष 2014 में नवीन अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी गंगा टाकिज अपर रोड से हुआ था। उन्होंने अपनी पत्नी गुंजन अग्रवाल के नाम इकरारनामा कराया था। आरोप है कि दो करोड़ में सौदा तय हुआ था, लेकिन उसे केवल 16 लाख ही पेशगी के तौर पर मिल पाए थे। उस पेशगी में से भी उसने साढ़े तीन लाख की कमीशन अनीस अरोड़ा पुत्र राजकुमार निवासी गंगा प्रसाद गंगा प्रसाद की हवेली विष्णुघाट को दी थी।
आरोप है कि बैनामे की तिथि 20 अप्रैल 2014 होने के बाद भी भूमि की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। कई माह गुजरने के बाद जब उन्होंने अपनी भूमि बेचनी चाही थी तब प्रॉपर्टी डीलर नवीन और अनीस अरोड़ा अपने साथियों के साथ उसके आश्रम में घुस आए थे और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इस संबंध में उसने कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपियों ने बैनाम की तिथि 22 अप्रैल की बजाय 22 मई 2014 कर दी थी और 29 मई 2015 की तिथि का एक नया इकरारनामा करना दिखाया था। एक वाद कोर्ट में दाखिल कर दिया। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज बनाकर उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रॉपर्टी डीलर की मां मालती अग्रवाल भाजपा से सभासद रह चुकी हैं।