फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News Sadhvi Prachi demanded formation of a men commission from Center

Haridwar: साध्वी प्राची ने केंद्र से की पुरुष आयोग बनाने की मांग, कहा- महिलाएं भी कर रहीं अधिकारों का दुरुपयोग

Tue, 01 Apr 2025 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 05:18 PM IST
सार

साध्वी प्राची ने न्याय प्रक्रिया की जटिलताओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कई मामले जो उजागर होते हैं उनका तत्काल निर्णय आता है, लेकिन कई मामले हैं जो बेटियों के संपत्ति के अधिकार से जुड़े हैं, उनके वंशज पुश्तैनी मुकदमा लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Haridwar News Sadhvi Prachi demanded formation of a men commission from Center
साध्वी प्राची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साध्वी प्राची ने पुरुष आयोग बनाने की मांग की है। सोमवार को हरिद्वार स्थित आश्रम में पहुंची साध्वी ने कहा कि जब महिलाओं पर उत्पीड़न हुआ तो आयोग बना, लेकिन अब महिलाएं तमाम मामलों में कानून से मिले अधिकारों का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनसे पीड़ित होकर कई पुरुषों ने आत्महत्या कर ली। इसे हत्या की श्रेणी में लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


साध्वी प्राची ने न्याय प्रक्रिया की जटिलताओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कई मामले जो उजागर होते हैं उनका तत्काल निर्णय आता है, लेकिन कई मामले हैं जो बेटियों के संपत्ति के अधिकार से जुड़े हैं, उनके वंशज पुश्तैनी मुकदमा लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गलत तरीके से कानूनन मिले अधिकार का दुरुपयोग रोकना होगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: मियांवाला हुआ रामजीवाला, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, सीएम की घोषणा के बाद 15 जगहों के नाम बदले
विज्ञापन
विज्ञापन




साध्वी प्राची ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पुरुषों के उत्पीड़न के मामलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संरक्षण भी मिला, लेकिन अब जिस तरह देश भर के अलग-अलग इलाकों से कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें पुरुषों का उत्पीड़न और हत्याएं हो रही हैं इस पर रोकथाम की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed