{"_id":"f2058035bb6a5448ddb0935756410a9a","slug":"sadhvi-prachi-bomb-threat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्राची को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी प्राची को बम से उड़ाने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची को किसी व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। दो दिन पहले फोन पर आई इस धमकी को विदेश से किसी नूर आलम व्यक्ति की ओर से दी जानी बताई गई है। साध्वी प्राची ने इस बारे में एसएसपी से मिलकर उन्हें तहरीर दी और कार्रवाई की मांग उठाई। एसएसपी ने जांच कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
साध्वी प्राची शुक्रवार दोपहर को एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस से रोशनाबाद स्थित उनके कार्यालय में मिली। उन्होंने एसएसपी को बताया कि 20 जनवरी की रात वे प्रेमनगर आश्रम ज्वालापुर में चल रही रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा से वापस लौट रही थी। तभी उनके फोन पर किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। दो तीन बार उनका नाम लेते हुए उक्त व्यक्ति ने यह सुनिश्चित किया कि क्या साध्वी प्राची ही बोल रही हैं । बताने पर उसने उन्हें हिंदूवादी राजनीति छोड़ देने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर बम से उड़ाने की धमकी दी। साध्वी प्राची का कहना है कि फोन करने वाले ने अपना नाम नूर आलम बताया और वह सऊदी अरब के रियात शहर से बोल रहा था। एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस मामले की जांच कराएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए साध्वी प्राची ने बताया कि उन्हें इससे पहले भी ऐसी धमकी आ चुकी है। पुलिस को पूरा वाकया बताकर उन्होंने कार्रवाई की अपील की है हालांकि उन्होंने अभी सुरक्षा नहीं मांगी है।
विज्ञापन