फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rural homes were imprisoned and children

घरों में कैद हुए ग्रामीण और बच्चे

Tue, 23 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 23 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

धनौरी/ पिरान कलियर। कोटा मुरादनगर में गुलदार के हमले में बालक की मौत के बाद से गांवों में दहशत बनी है। ग्रामीण इतने खौफजदा हैं कि उन्होंने मंगलवार को बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। किसान और मजदूर भी खेतों में काम करने के लिए नहीं गए। क्षेत्र में वन और पार्क के कर्मियों की संयुक्त गश्त तेज करने के साथ ही छह पिंजरे लगा दिए गए हैं। ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वे अकेले जंगल की तरफ न जाएं। इस बीच मृतक बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। गमगीन माहौल में उसके शव को देर शाम सुपुर्द-ए- खाक किया गया।

विज्ञापन

सोमवार की शाम कोटा मुरादनगर निवासी तीन बच्चे सोनू उर्फ शेर अली, फारूख और शम्मून गांव के पास ही स्थित अपने खेत से बरसीम लेने गए थे। इस दौरान गुलदार सोनू को उठा ले गया था। रात में सोनू का क्षत-विक्षत शव जंगल में पड़ा मिला था। इस क्षेत्र में पिछले एक साल से गुलदार का आतंक है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के भारी खौफ है। मंगलवार की सुबह राजाजी पार्क के निदेशक किशनचंद ने वन विभाग के खानपुर रेंजर एके ध्यानी पार्क के वन दारोगा दिनेश कुकरेती, बीट अधिकारी पंकज शर्मा आदि के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने गुलदार को पकड़ने के लि एक पिंजरा लगाने के आदेश दिए लेकिन इस पर ग्रामीण भड़क गए उन्होंने कहा कि एक पिंजरे से कुछ नहीं होगा इस पर उन्होंने छह पिंजरे गांव के आसपास लगाने के आदेश दिए साथ ही वनकर्मियों के साथ ही पार्क के भी 12 कर्मचारियों को दिनरात गश्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed