{"_id":"62680f4769b41b379a21dd28","slug":"ruckus-of-trainee-doctors-in-gurukul-and-rishikul-haridwar-news-drn410083363","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल और ऋषिकुल में प्रशिक्षु डॉक्टरों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल और ऋषिकुल में प्रशिक्षु डॉक्टरों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने ऋषिकुल के साथ ही गुरुकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में भी जमकर हंगामा काटा। छात्रों ने कॉलेेजों के मुख्य गेटों पर ताले जड़ दिए। जिससे डॉक्टरों से लेकर अफसर गेटों के बाहर ही खड़े रहे। मरीज भी उपचार कराने के लिए अंदर नहीं जा सके। सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ छात्रों को समझाने के लिए पहुंचे, लेकिन छात्र नहीं माने।
मंगलवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बाद गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों ने भी
स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर महाविद्यालय में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक ऋषिकुल के छात्रों के साथ ही आंदोलन में शामिल हो रहे थे। दोनों आयुुुर्वेदिक कॉलेेजों में प्रशिक्षु डॉक्टरों की ओर से मुख्य गेटों पर अंदर से तालाबंदी करके धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। इससे गुरुकुल महाविद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा समेत स्टाफ के अनेक लोग कॉलेज में प्रवेश नहीं कर सके।
उधर, ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों की ओर से गेट बंद करने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों का समझाने का काफी प्रयास किया। मगर वह नहीं माने। जिससे कॉलेज के गेट पर ताला लगा होने से कॉलेज के परिसर निदेशक अनूप कुमार गक्खड़, कॉलेज चिकित्सा अधीक्षक केके शर्मा समेत अनेक डॉक्टर और कर्मचारी भी बाहर ही खड़े रहे। गेट नहीं खुलने से मरीज भी उपचार कराने के लिए अंदर नहीं जा सके। छात्रों की मांग है कि एलोपैथिक के प्रशिक्षु डॉक्टरों का स्टाईपेंड बढ़ाकर 17 हजार रुपये महीना कर दिया गया है। जबकि उनका साढ़े सात हजार रुपये ही चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मानदेय एलोपैथिक डॉक्टरों के बराबर नहीं किया जाएगा, तब आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रियाज, अंकित, मानषी, रींपि, हिमांशु, शुभम, आदित्य, जीत, शिवानी, भूमिका, शीतल, किरण, निर्मला, रिया आदि मौजूद रहे।