फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ruckus among Kanwariyas when Kanwar was broken in Haridwar

Haridwar: हरिद्वार में कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों का बवाल, सड़क पर लगाया जाम, युवक से की मारपीट

Sat, 27 Jul 2024 12:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Jul 2024 12:32 AM IST
सार

कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाते हुए युवक के साथ मारपीट की। कांवड़ियों द्वारा बहादराबाद से धनौरी जाने वाला मार्ग जाम कर दिया गया। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तीन थानों के पुलिस फोर्स ने बमुश्किल मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Ruckus among Kanwariyas when Kanwar was broken in Haridwar
कांवड़ियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जल लेकर अपने गंतव्य को जा रहे कांवड़ यात्रियों ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। बाइक सवार युवक पर कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना बजार चौकी के धनौरी बाईपास की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक की साइड पैदल जल लेकर जा रहे कांवड़ियों की कांवड़ पर लग गई थी।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रियों द्वारा जल खंडित होने का आरोप लगाते हुए युवक के साथ मारपीट की गई। कांवड़ियों द्वारा बहादराबाद से धनौरी जाने वाला मार्ग जाम कर दिया गया। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तीन थानों के पुलिस फोर्स ने बमुश्किल मामला शांत कराया। जिसके बाद मेरठ से आए कांवड़ियां अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन


वहीं, बाइक सवार युवक नशे की हालत में बताया जा रहा है। मामले में थाना अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि कांवड़ियों को समझा कर उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed