फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'RSS harmed Hinduism'

आरएसएस ने पहुंचा हिंदू धर्म को नुकसान: शर्मा

Sun, 21 Nov 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
'RSS harmed Hinduism'
राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन जनता के बीच में जन जागरण अभियान चलाने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि आरएसएस ने जितना नुकसान हिंदू धर्म को पहुंचाया है इतना नुकसान तो हिंदू धर्म को किसी हिंदू विरोधी ने भी नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन

श्रवणनाथ नगर स्थित भाटिया भवन में चल रही राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आरएसएस हिंदू धर्म की असली विरोधी है। हिंदू धर्म वास्तव में वसुधैव कुटुंबकम की भावना वाला एक महान धर्म है और सनातन काल से सनातन सृष्टि में व्याप्त है। लेकिन आरएसएस और उसकी राजनीतिक संस्था भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुत्व का अर्थ बहुत संकीर्ण कर दिया है। इससे हिंदू साधु संतों में अत्यधिक आक्रोश व्याप्त है। राहुल प्रियंका गांधी सेना हिंदू साधु संतों की मदद से जनता के बीच में जन जागरण अभियान चलाकर वास्तविक हिंदुत्व को सामने रखेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया है जिससे देश में गरीब से गरीब आदमी शिक्षित हुआ, परंतु कांग्रेस विरोधी सरकार ने एक षड्यंत्र के तहत सरकारी शिक्षकों और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले संस्थानों को बर्बाद किया। उन्होंने कहा कि देश का शिक्षा और स्वास्थ्य तंत्र लूट तंत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र कौशिक, सुनील अरोड़ा, राजीव गोयल, राष्ट्रीय सचिव तारिक अनवर, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मयंक मिश्रा, उत्तर प्रदेश सचिव शब्बुद्दीन खान, साउथ वेस्ट दिल्ली उपाध्यक्ष सतदेव शर्मा, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed