{"_id":"264f72bbea406926fc28b0823596b6fc","slug":"roorkee-identified-50-insurrectionist","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की के 50 बलवाई चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की के 50 बलवाई चिन्हित
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
Updated Sun, 24 Nov 2013 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 नवंबर की शाम को रुड़की में बवाल के 50 आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। सिविल लाइन कोतवाली और होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बलवाईयाें की पूरी हरकत कैद हो गई थी। कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
19 नवबंर की शाम रुड़की के एक होटल में अलग-अलग संपद्राय के दो युगलों के पकड़े जाने के बाद बवाल हो गया था। एक पक्ष ने पुलिस पर युवकों को छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन कोतवाली में हंगामा किया था। वहीं पर दूसरे पक्ष के लोग जमा हो गए थे और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था। घटना के बाद रुड़की में तनाव पसर गया था और बाजार आदि बंद हो गए थे। बवाल के संबंध में अभी तक पुलिस ने पांच लोग गिरफ्तार किए हैं। भीड़ में शामिल अनेक बलवाई ऐसे थे, जिनकी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
इसके लिए पुलिस ने कोतवाली और होटल के आसपास बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस कई दिन से इस काम में लगी थी। एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि फुटेज से 50 लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं। जिला पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर्स को टीमों की कमान दी गई है।
विज्ञापन