फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Robbery of bullion trader solved

Haridwar News: सराफा कारोबारी से लूट का खुलासा

Thu, 27 Aug 2026 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Robbery of bullion trader solved
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सराफा कारोबारी से हुई लूट का पुलिस और सीआईयू ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए चांदी के पांच सिक्के, चांदी की गाय की मूर्ति, पेंडेंट, एप्पल मोबाइल फोन, बैग और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल कैंची और मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों को जानकारी दी कि 21 अगस्त की रात शिवलोक कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल से ज्वेलर्स प्रदीप कुमार शर्मा का पीछा किया था। मौका पाकर आरोपियों ने कैंची से उनके बैग का पट्टा काट दिया और बैग लेकर फरार हो गए थे। बैग में करीब 100 ग्राम चांदी के आभूषण, दुकान की चाबियां, आईफोन, बीएचईएल मेडिकल कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। विरोध करने पर आरोपियों ने छीना-झपटी की और कैंची से हमला करने की धमकी दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई थी। मंगलवार की देर रात एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने टीम के साथ दबिश देते हुए बीएचईएल के मटेरियल गेट के पास आरोपी रितिक उर्फ टोपो निवासी खंजरपुर, मोदीनगर गाजियाबाद, सौरभ निवासी टांडा साहूवाला बढ़ापुर बिजनौर और राजीव सैनी उर्फ सागर निवासी चांदपुर थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान उन्होंने बैरागी कैंप में दुकान लगाई थी। दुकान का सामान लेने के लिए वे कनखल आते-जाते थे। इसी दौरान उनकी नजर एक बुजुर्ग ज्वेलर्स पर पड़ी थी। उनकी दिनचर्या और आने-जाने की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। 11 अगस्त को भी उन्होंने ज्वेलर्स का पीछा किया था लेकिन उस दिन वारदात को अंजाम नहीं दे सके। 21 अगस्त को तीनों ने दोबारा पीछा किया और शिवलोक कॉलोनी पहुंच गए। यहां मौका मिलते ही एक आरोपी ने कैंची से बैग का पट्टा काटा और तीनों बैग लेकर फरार हो गए। लूट का सामान रितिक उर्फ टोपो के राजा गार्डन, जगजीतपुर स्थित कमरे में छिपा दिया था। बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed