फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Roads will be repaired in Kumbh region with a budget of fifty crores

कुंभ क्षेत्र में पचास करोड़ के बजट से होगी सड़कों की मरम्मत

Sat, 08 Aug 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Roads will be repaired in Kumbh region with a budget of fifty crores
चंद्राचार्य चौक पर खोदी गई सड़क । - फोटो : HARIDWAR
कुंभ क्षेेत्र में पचास करोड़ से सड़कों की कायापलट होगी। गैस पाइप लाइन बिछाने और बिजली की लाइनों को भूमिगत करने के दौरान शहर की अधिकांश सड़कें टूटी पड़ी हैं। कुंभ मेला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और सिंचाई विभाग से मरम्मत के प्रस्ताव मांगे हैं। लोक निर्माण विभाग ने 16 करोड़ के प्रस्ताव दे भी दिए।
विज्ञापन

गैैस, बिजली, जीओ और सीवर पाइप लाइन का काम एक साथ होने के कारण धर्मनगरी की सड़कें पूरी बदहाल हैं। बारिश के बाद ने सड़कों की हालत और बद से बदतर हो गई है। कांग्रेस पार्टी और व्यापारिक संगठन लगातार सड़कों की दशा सुधारने को आंदोलनरत हैं। कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग से अपनी-अपनी सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव मांगे हैं, ताकि बरसात खत्म होने से पहले तमाम प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। नगर निगम और सिंचाई विभाग को अभी अपनी सड़कों के प्रस्ताव इस्टीमेट के साथ देने हैं। कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत का कहना है कि नगर निगम और सिंचाई विभाग को प्रस्ताव देने को रिमांडर भेजा जा रहा है, ताकि मानसून सीजन समाप्त होते ही कुंभ क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाए। दिसंबर माह के अंत तक सभी काम पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed