{"_id":"651171c1b6fb426a01006cb3","slug":"road-will-be-constructed-with-rs-86-lakhs-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-8451-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 86 लाख से होगा सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 86 लाख से होगा सड़क का निर्माण
विज्ञापन
फोटो समाचार
- लोगों को आवागमन में मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर भेल विधायक आदेश चौहान ने जटवाड़ा पुल वाल्मीकि बस्ती से शिवालिक नगर मार्ग पर सीवरेज पंपिंग स्टेशन ज्वालापुर से त्रिमूर्ति नगर तिराहे तक सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य पूजन कर शुरू कराया। इस सड़क का 86 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग की ओर से पुनर्निर्माण किया जा रहा है।
सड़क बनने से जिला मुख्यालय और सिडकुल आने जाने वाले हजारों लोगों के अलावा सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित काॅलोनी और शिवालिक नगर सहित ग्रामीणों को आवागमन में आराम होगा। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पूरे क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध जनता के बीच पहुंचाया जाए। अनियोजित विकसित क्षेत्रों का विकास भी सरकार की योजना में शामिल है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा, महामंत्री हंसराज कटारिया, संजय मेहता, चमन चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन गुप्ता, जिला मंत्री रजनी वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अशोक चौहान, भगत सिंह, अंकुर पालीवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीतल पुंडीर, उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, रजनी वर्मा, मन्नू रावत आदि मौजूद रहे।