फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   River overflowed, water entered the colonies

ओवरफ्लो हुआ रजवाहा, कॉलोनियों में घुसा पानी

Sun, 04 Sep 2022 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
River overflowed, water entered the colonies
रजवाहा ओवरफ्लो होने से कॉलोनियों में पानी घुस गया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत की। सिटी मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप पर पानी कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रेमनगर आश्रम से निकल रही गंगनहर से संजय नहर (सिल्ट रिजेक्टर) रजवाहा निकल रहा है। रजवाहा कनखल के दक्ष मंदिर से जा रही गंगा में जाकर मिलता है। कुछ दिनों सेेेे इसमें भरपूर पानी से बह रहा है। इससे दो-तीन दिन से रात के समय पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनियों में भी थोड़ा-बहुत घुस रहा था। इससे लोगों को कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन रविवार को रहवाहे का पानी अचानक से करीब साढ़े 11 बजे ओवरफ्लो हो गया। इससे कनखल क्षेत्र का पंजाब सिंध क्षेत्र और विद्या विहार कॉलोनी में पानी घुस गया। इससे कॉलोनियों में जलभराव का खतरा मंडराने लगा।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने रजवाहे का पानी कॉलोनी में घुसने की सूचना सिटी मजिस्ट्रेट अवधेेश कुमार सिंह को दी। उन्होंने सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर पानी कम करने के निर्देश दिए। तब जाकर करीब डेढ़ बजे रजवाहे का पानी कम हुआ। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अगर पानी को समय रहते कम नहीं किया जाता तो हालात बिगड़ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी घुसने से लोगों में आक्रोश
कॉलोनी के भीमसेन रावत, मणिकांत शर्मा, महेश दक्ष, मनीष ममगाईं, मुकेश सक्सेना, केपी काला और संजय नैथानी आदि में रहवाहे का पानी कॉलोनी की तरफ आने से आक्रोश बना हुआ है। उनका कहना है कि किनारों के तटबंधों की हालत जीर्ण-शीर्ण होने से बरसाती मौसम में नहर का पानी आए दिन ओवरफ्लो हो रहा है। इसके कारण नहर के किनारे पर बने मार्ग पर पानी आने से लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है। रविवार को तो पानी कॉलोनी तक में प्रवेश कर गया।

रजवाहे का पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनी में घुसने की सूचना मिली थी। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर पानी को कम करा दिया गया था। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।
-अवधेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed