{"_id":"5920825c4f1c1bd520f25f8e","slug":"ritesh-and-nikhil-also-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रितेश और निखिल भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रितेश और निखिल भी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 20 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी की हत्या का तानाबाना बुनने में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटर रितेश शर्मा और निखिल ठाकुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में निखिल का भाई विक्की ठाकुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
कोतवाली रानीपुर कैंपस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीओ सदर जेपी जुयाल ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा ने पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान कबूला था कि उसके ही इशारे पर प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी की हत्या की योजना बनाई थी लेकिन शूटरों ने गलतफहमी में कंबल कारोबारी अमित दीक्षित की हत्या कर दी थी। सीओ ने बताया कि बद्रीबावला धर्मशाला के रहने वाले विवेक ठाकुर उर्फ विक्की ने ही प्रॉपर्टी डीलर की रैकी की थी और शूटर मुजाहिद, पप्पू के साथ वह भी निर्मला छावनी में मौजूद था, जहां प्रॉपर्टी डीलर की हत्या होनी थी। हुलिया मिलता जुलता होने से शूटरों ने प्रॉपर्टी डीलर की बजाय कंबल कारोबारी अमित दीक्षित की हत्या कर दी थी। सीओ ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर जीवा के अनुसार पुराना रजिस्ट्री तिराहे के पास न्यू शर्मा ट्रैवल्स पर ही प्रॉपर्टी डीलर के हत्याकांड का तानाबाना बुना गया था।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर रितेश शर्मा, विवेक ठाकुर और उसका भाई निखिल ठाकुर वहीं बैठकर योजना बनाते थे। घटना के बाद विक्की ठाकुर ने न्यू शर्मा ट्रैवल्स पहुंचकर अपने छोटे भाई को मोटरसाइकिल घर ले जाने के लिए दी थी। बताया कि विवेचक गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने शुक्रवार देर रात हिस्ट्रीशीटर रितेश पुत्र कांति प्रसाद निवासी बिडला भवन एवं निखित सिंह ठाकुर उर्फ निक्की पुत्र अरुण ठाकुर निवासी बद्रीबावला धर्मशाला मोतीबाजार को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी, कोतवाली रानीपुर प्रभारी प्रदीप बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपाई, परिजन पहुंचे समर्थन में
हिस्ट्रीशीटर रितेश शर्मा के पक्ष में भाजपाई और परिजन कोतवाली पहुंचे। विवेचक इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने उन्हें बताया कि रितेश की गिरफ्तारी तथ्य और साक्ष्य के आधार पर हुई है। परिजनों का कहना था कि रितेश लंबे समय से किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर है और सीधा सादा जीवन बिता रहा है। परिजनों के साथ पार्षद राजेश शर्मा और पूर्व पार्षद रामेश्वर दयाल भी कोतवाली पहुंचे। रितेश के पिता कांतिप्र साद ने विवेचक चंद्रभान सिंह अधिकारी से मिलकर अपने बेटे को निर्दोष बताया। इधर, निक्की के परिजन भी कोतवाली पहुंचे थे।
गंगा मैय्या की कसम, पांच हत्या करुंगा
पुलिस की मौजूदगी में हिस्ट्रीशीटर रितेश शर्मा और निक्की ठाकुर ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें झूठा फंसाया है। फिर हिस्ट्रीशीटर रितेश शर्मा बेझिझक बोला कि गंगा मैया की कसम अब मैं जेल से आकर पांच हत्या करूंगा। पुलिस मुझे बदमाश बना रही है। मैं पंद्रह साल से शांति से जीवन बीता रहा हूं। यही अलफाज निक्की ठाकुर के भी थे।
पुलिस की रडार पर कई युवा
पुलिस के रडार पर हरिद्वार और रुडकी के कई युवा हैं जो जीवा के संपर्क में है। बकौल पुलिस कि कई युवा जीवा से अक्सर पेशी पर मिलते जुलते हैं और उसके लिए जमीन तैयार करते हैं। ये ही युवक विवादित संपत्तियों के मसले जीवा के दरबार में ले जाते हैं। धनाढ्य लोगों के नाम भी यही उसे सौंपते हैं। विवेचक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि कई युवकों को चिह्नित कर लिया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
एक बड़े व्यापारी को बुलाया था जीवा ने
हरिद्वार जेल में चंद दिन गुुजारने के दौरान ही जीवा ने कई बड़े व्यापारियों से फोन पर रंगदारी मांगी थी। व्यापार मंडल के एक सक्रिय नेता को भी कॉल कर मिलने आने के लिए कहा था। व्यापारी ने एक नेता के साथ डीजीपी से भी मुलाकात की थी और पूरे वाकये से अवगत कराया था। उसी का ही नतीजा रहा था कि जीवा को फिर से मैनपुरी जेल में शिफ्ट किया गया। एक पूर्व विधायक को लेकर भी जीवा ने आंखें तरेरी थी। पूर्व विधायक भी डीजीपी के पास पहुंचे थे, इस बात की चर्चा होती रही ।