{"_id":"660da9405bea2502220e9727","slug":"risk-of-diseases-increasing-due-to-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-116105-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: खुले में कूड़ा डालने से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: खुले में कूड़ा डालने से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा
विज्ञापन
ग्राम कांगड़ी गांव में लोग सड़कों पर खुले में कूड़ा डाल रहे हैं। कूड़ा डालने से संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ा हुआ है। हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को भी बदबू झेलनी पड़ रही है।
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर स्थित श्यामपुर गांव में कूड़ा डालने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण ग्रामीणों की ओर से कूड़ा सड़क किनारे फेंका जा रहा है। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे गए हैं। जिन पर दिनभर मच्छर-मक्खी मंडराते हैं। इनसे संक्रमण बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ रहा है। जिससे गंदगी का कारण भी बना हुआ है। इससे रास्ते से गुजरने वाले लोगों को बदबू का सामना अलग से करना पड़ रहा है।
ग्रामीण सौरभ कुमार ने बताया कि कूड़ा डालने के लिए कोई स्थान नहीं बनाया गया है, इसलिए उन्हें खुले में कूड़ा डालना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान शीतल का कहना है कि ग्राम पंचायत के पास कूड़ा फेंकने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। ग्रामीणों से घर से कूड़ा उठाने के लिए शुल्क मांगा जाता है तो वह नहीं देते हैं। इसलिए, घरों से भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की जाएगी।