{"_id":"57b74ee14f1c1b8f636eb2f3","slug":"rishikesh-karnprayag-line-work-will-begin-shortly","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र शुरू होगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग लाइन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र शुरू होगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग लाइन का काम
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा रेलवे लाइन का काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने शुक्रवार को डीआरएम प्रमोद कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वन विभाग से एनओसी मिलते ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में महाप्रबंधक एके पुठिया ने कहा कि हरिद्वार-देहरादून के बीच रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर कमिश्नर ऑफ सेफ्टी के पास भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद हरिद्वार-देहरादून के बीच फाइनल ट्रायल कर इस साल के अंत तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने लगेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं अभी देहरादून तक 12 से 14 डिब्बों की ट्रेन जाती थी, लेकिन अब इस रूट पर 18 कोच की पूरी ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा। इसके साथ ही ऋषिकेश तक भी 18 डिब्बों की ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा। बताया कि स्टेशन पर अर्द्धकुंभ के दौरान बनाए गए फुट ओवर ब्रिज पर जल्द ही 4 लिफ्ट और तीन जोड़े एस्केलेटर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए 37 हेक्टेयर भूमि सरकार से मिल गई है। 169 हेक्टेयर प्राइवेट भूमि भी अधिग्रहण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कुछ जगह पर वन विभाग की जमीन है। वन विभाग से एनओसी मिलते ही रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार-लक्सर के बीच डबल लेन का काम अगले साल पूरा हो जाएगा। इस दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह, राकेश पाठक, रामकुमार, वकील अहमद, खजान सिंह चौहान आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन