{"_id":"60f46a458ebc3e79a539013b","slug":"resolve-to-make-dharmanagari-drug-free-haridwar-news-drn3848697173","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी को नशामुक्त कराने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी को नशामुक्त कराने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हमारा संकल्प नशा मुक्त हरिद्वार’ संस्था से जुड़े युवकों ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड हरिद्वार को नशामुक्त कराने का संकल्प लिया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करेंगे।
आदित्य गौड़ ने कहा कि हरिद्वार ड्राई एरिया है। बावजूद इसके धर्मनगरी में शराब, स्मैक और चरस की तस्करी लगातार बढ़ रही है। संस्था के याज्ञिक वर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। उनका स्वास्थ्य ही नहीं भविष्य भी खराब हो रहा है। तस्करी रोकने में पुलिस शासन नाकाम हो रहा है। कुछ असामाजिक तत्व गली-गली और मोहल्ले में जाकर नशे के रूप में मौत बांट रहे हैं। ब्रह्मकुंड पर युवाओं ने हरिद्वार को नशा मुक्त कराने का संकल्प लिया।
------------
नशे के रोकथाम के लिए उठाएं कदम
हरिद्वार। वाल्मीकि चौक स्थित सुदर्शन आश्रम में हुई बैठक में जनसमस्याओं और नशे की रोकथाम के लिए चर्चा हुई। इस मौके पर एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष ईशान शर्मा और व्यापारी नेता मोहित गौड़ ने कहा कि हरिद्वार विश्व में आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विख्यात है। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से हरिद्वार का सुनियोजित विकास नहीं हो सका है। नेता केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। युुवाओं ने कहा कि राजनीतिक दलों को आगामी विधानसभा में साफ सुथरी छवि वाले युवाओं को मौका देना चाहिए ताकि, सुनियोजित विकास हो सके। बैठक में दीपक चतुर्वेदी, पंकज धीमान, दीपक कुमार, दीपक क्षत्रिय, आयुष भंडारी, शिवम, भूषण गौड़, सतनाम सिंह, लोकेश भारद्वाज, सोनू कुमार, पंकज, दिनेश कुमार, अंकुश, अविनाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।