फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Research should be done to stop the problem of migration: Bisht

उत्तराखंड से पलायन की समस्या पर हों शोध: बिष्ट

Wed, 30 Mar 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Research should be done to stop the problem of migration: Bisht
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग एवं आईक्यूएसी की ओर से चल रही शोध प्रविधि एवं प्रकाशन नैतिकता पर छह दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं शोध केंद्र की ओर से हुई कार्यशाला में देशभर से डेढ़ सौ शोध अध्येता और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति प्रो. हेम चंद्र पांडेय ने कहा कि गुणवत्तापरक शोध को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध जगत में रेखांकित कर शोधकर्ता को गहरा आत्म संतोष मिलता है। शोध सामुदायिक विकास के काम आता है। शोध ही के कारण दैनिक जीवन की दिक्कतें आसान होती हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि लाल कुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि शोध समसामयिक एवं यथार्थपरक होना चाहिए। शोध आम आदमी के जीवन में बदलाव का साधन बने और समाज में बदलाव में सहयोग करे यही शोध की उपयोगिता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों की समस्याओं को ध्यान में रखकर नूतन शोध करें। ताकि उनके शोध से उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पलायन की समस्या को रोकने के लिए शोध किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि शोध समाज को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है। उन्होंने कहा कि शोध का उपयोग स्त्री सशक्तिकरण के लिए किया जाना चाहिए। आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. आरसी दुबे ने कहा कि शोध सदैव मानव मस्तिष्क में प्रारंभ होता है। प्रयोगशाला, पुस्तकालय इसके साधन हैं। इस मौके पर कुल सचिव डॉ. सुनील कुमार, डॉ. हेमवती नंदन, प्रो. एलपी पुरोहित, डॉ. हिमांशु पंडित, प्रो. चंदरम शिवा, डॉ. अजय मलिक, डॉ. गगन माटा, डॉ. प्रिंस, डॉ. मनीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed