{"_id":"5e78d3468ebc3e76943d6073","slug":"required-ration-to-be-seated-at-home-according-to-need-haridwar-news-drn3400678113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत के हिसाब से घर बैठे मंगवाए राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत के हिसाब से घर बैठे मंगवाए राशन
विज्ञापन
जिला आपूर्ति कार्यालय में अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक लेते डीएसओ।
- फोटो : HARIDWAR
व्यापारी जरूरत के हिसाब से आर्डर लेकर घरों पर उचित रेट पर अपने ग्राहकों को राशन उपलब्ध कराएंगे। अब व्यापारी जमाखोरी और कालाबाजारी नहीं कर सकेंगे। इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग के कार्यालय में व्यापारियों, मंडी सचिव और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
सोमवार को एडीएम बीके मिश्रा और जिला आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के नेतृत्व में राशन, दूध, सब्जियों के साथ आवश्यकता के सभी सामान उपलब्ध कराने के लिए तैयारियों के साथ अन्य दिशा निर्देश जारी कराने को लेकर बैठक हुई। इसमें जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि बाजारों में खाने-पीने की सभी वस्तुएं पर्याप्त हैं। उन्होंने व्यापारी नेताओं से कहा कि व्यक्ति की जरूरत के हिसाब से ही राशन दे। आटा, दाल, तेल, चीनी आदि की जमाखोरी न करें। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि एक दुकान पर ज्यादा ग्राहकों को जमा न होने दें, उनमें सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराते हुए राशन दें। उन्होंने कहा कि अपने ग्राहकों को आर्डर फोन पर लें और उनके घर पर सामान उपलब्ध कराने का प्रयास करें। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, जनपद की चारों मंडी के सचिव, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, बांट मॉप निरीक्षक निधि सक्सेना समेत अन्य विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
नहीं होगी राशन की कमी
राशन की सस्ते गल्ले की दुकानों पर तीन महीने का राशन दो या तीन दिन बाद से उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि गेहूं, चावल, दाल गोदामों से उठाने के लिए निर्देश जारी हो गए हैं। बड़े स्तर पर सामान उपलब्ध कराने के लिए राशन डीलरों को गाइड लाइन जारी कर दी है।