फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Report Registered in Case of Factory Worker's Death Following E-Rickshaw Overturn

Haridwar News: ई-रिक्शा पलटने से फैक्टरी कर्मी की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 May 2026 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Report Registered in Case of Factory Worker's Death Following E-Rickshaw Overturn
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में फैक्ट्री जा रहे एक कर्मी की ई-रिक्शा हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ई-रिक्शा चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिजनौर जिले के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव गोरधनपुर निवासी गोरी सिंह सिडकुल स्थित रोनल फैक्ट्री में कार्यरत था। बताया गया कि दो मई की सुबह वह अपने कमरे से ड्यूटी पर जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुआ था। आरोप है कि चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गोरी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए रोशनाबाद स्थित प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के भाई अमर सिंह पुत्र घासीराम निवासी गोरधनपुर, थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर ने चालक के खिलाफ शिकायत दी। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed