फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Report of youth being beaten with sticks for opposing silencer

Haridwar News: साइलेंसर के विरोध पर युवक को लाठी-डंडों से पीटने में रिपोर्ट

Tue, 30 Dec 2025 06:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Report of youth being beaten with sticks for opposing silencer
हरिद्वार/पथरी। पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम कटारपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक का विरोध करने पर युवक को घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अमन कुमार निवासी ग्राम कटारपुर ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 10 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी अनुभव मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक से बार-बार उसके घर के सामने से तेज आवाज और धुएं के साथ गुजर रहा था। मना करने पर उसने गाली-गलौज की। कुछ देर बाद अपने पिता मांगेराम, मां सुनीता, बहन तमन्ना के साथ हथियारों से लैस होकर घर में घुस आया।
विज्ञापन

आरोप है कि अनुभव ने सरिये से सिर पर वार किया, जबकि अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसकी की जान बचाई। पुलिस में शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed