फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Remove encroachment campaign after the formation of vending zone

वेंडिंग जोन बनने के बाद चलाया जाए अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 18 Dec 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Remove encroachment campaign after the formation of vending zone
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करते लघु व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
वेंडिंग जोन स्थापित होने से पहले अतिक्रमण अभियान रोकने को लेकर रेहड़ी पटरी व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 15 वेंडिंग जोन बन रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों के वेंडिंग जोन में स्थापित होने के बाद ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन

लघु व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले रेहड़ी पटरी व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लघु व्यापारियों का समर्थन करते हुए उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच से भगवानदास जोशी और कालूराम जयपुरिया ने संयुक्त रूप से कहा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन अवधि से अब तक रेहड़ी पटरी आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। वही अतिक्रमण के नाम पर रेहड़ी पटरी व्यापारियों को उनके कारोबार से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब नगर निगम प्रशासन द्वारा वेंडिंग जॉन चिन्हित कर दिए गए हैं तो लघु व्यापारियों को समाहित क्यों नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

लघु व्यापार एसोसशिन के नगर संयोजक राजेंद्र सिंह पाल और मंजुल तोमर ने कहा रोड़ी बेलवाला व गंगा घाटों पर फूल प्रसाद, बिंदी, चूड़ी और माला बेचने वाले फुटपाथ के लघु व्यापारी को कुंभ मेला प्रशासन द्वारा दो महीनों से बेरोजगार किया हुआ है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुन्नी देवी, गीता, कलावती, सीमा देवी, पुष्पा दास, बिमला रावत, अनिता शर्मा, गुड्डी देवी, नीरा देवी, गायत्री, कामनी मिश्रा, मानो देवी, प्रभा देवी, सुशीला देवी, मीरा, सत्यवती, नीतू अग्निहोत्री, दीपा भारती, शिवकुमार शर्मा, अंकित सिंह, विजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed