{"_id":"57434ae44f1c1b7818691711","slug":"relief-of-rain-the-storm-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बारिश, आफत की आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की बारिश, आफत की आंधी
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 23 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
आंधी ने उड़ाई नींद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सोमवार शाम को बारिश के साथ चली आंधी राहत और आफत दोनों लेकर आई। बारिश से लोगों को तन जलाती गर्मी से कुछ राहत मिली तो आंधी से जगह-जगह पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से जहां एक किशोर को जान गंवानी पड़ी वहीं कुछ जगह यातायात बाधित हो गया। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। देर रात तक भी कई जगह बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य इलाकों के साथ हरिद्वार में भी पिछले एक पखवाड़े से भारी गर्मी पड़ रही थी। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह के समय ही हल्की बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दिन में फिर धूप निकल आई। दोपहर बाद फिर आसमान में बादल छाने लगे। चार बजे तक आसमान में काले घने बादल इस कदर घुमड़े की दिन में ही रात का जैसा अंधेरा हो गया। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। काले बादल घिरने के साथ तेज हवाएं चलने लगी। बादलों की गड़गड़हाट के साथ बारिश तेज हो गई और आंधी चलने लगी। करीब एक घंटे चली आंधी ने शहर से लेकर देहात तक जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। बिजली गुल हो गई। सड़कों पर पेड़ गिर गए। इस दौरान देहात क्षेत्रों के साथ-साथ हाइवे सहित अन्य संपर्क मार्गों पर पेड़ गिर जाने से जगह-जगह जाम लग गया। कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। हाईवे पर पेड़ गिरने से घंटों तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीण क्षेत्र में भी कई जगह तार टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। तेज आंधी के भय से धनौरी, पथरी, कांगड़ी, मायापुर आदि बिजली सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। इससे ग्रामीण इलाकों में पूरी तरह से बिजली गुल हो गई, जो देर रात तक भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। उत्तरी हरिद्वार में भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि के घर के पास और गंगा विहार कालोनी में बिजली का खंभा गिर गया। धनौरी, बहादराबाद और पथरी क्षेत्र में भी कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। बोंगला गांव के हाईवे पर पेड़ गिरने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। आंधी थमने के एक घंटे बाद तक तेज बारिश हुई। तेज बारिश के बाद गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
---------------
बाजार हो गए थे
चार बजे जब आंधी के साथ भारी धूल भी उड़ने लगी। तेज आंधी और धूल को देखते हुए सभी प्रमुख बाजारों के व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम को सात बजे के लगभग मौसम सामान्य होने के बाद ही फिर बाजार खुले। शाम को फिर सड़कों और बाजारों में लोग दिखाई दिए।
विज्ञापन
-------------------
आम की फसल को भारी नुकसान
हरिद्वार। तेज आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। आंधी चलने से आम टूटकर गिर गए। बागों में पेड़ों के नीचे आम के ढेर लग गए। आंधी से बागवानों को भारी नुकसान हुआ। इस बार आम की फसल बेहतर रही थी। जिला कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
------------------
किसानों को मिली राहत
बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। पूरी तरह से फसलों की सिंचाई करने में लगे किसानों को राहत मिली। साथ ही इससे फसलों में बढ़वार भी होगी और जिन खेतों में बुवाई नहीं हो सकी थी, उनमें बुआई भी हो सकेगी। जिला कृषि अधिकारी जेपी तिवारी का कहना है ऐसे समय में बारिश होने से गन्ना, ज्वार की फसल को फायदा पहुंचा है।