फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Registrar Kanungo office locked due to strike

Haridwar News: हड़ताल से रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर पर ताला

Sat, 22 Jun 2024 01:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Registrar Kanungo office locked due to strike
हरिद्वार। लक्सर तहसील के लेखपाल के साथ हुई मारपीट के आरोपी की गिरफ्तार की मांग को लेकर चल रही कर्मियों की हड़ताल से हरिद्वार तहसील में आने वाले फरियादी भी परेशान हैं। शुक्रवार को हड़ताल के चलते रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर पर ताला लटका रहा, लेखपाल सभागार में सन्नाटा पसरा पड़ा रहा। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से तहसील में फरियादी भटकते हुए फिरते रहे। उन्हें तहसील से बैरंट लौटना पड़ा। इससे जमीनों की पैमाइश अटक गई है। हड़ताल के कारण लोगों खतौनी की नकल नहीं मिलने के साथ ही दाखिल खारिज भी रुक गए हैं। उत्तराखंड लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी में हीलाहवाली की जा रही है, लेकिन जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed