{"_id":"5859775c4f1c1b1a56e3a0fc","slug":"rare-owl-found-in-dav-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी स्कूल में मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी स्कूल में मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
दुर्लभ उल्लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगजीतपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सफेद रंग का एक उल्लू जाल में फंसा मिला। छात्रों ने चोटिल उल्लू को जाल काटकर जैसे तैसे निकाला। फिर उसका प्राथमिक उपचार के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे जब स्कूल खुला तो कुछ छात्र-छात्राएं खेल के पीरियड में मैदान में पहुंचे। क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए लगाए गए जाल में एक उल्लू फंसा हुआ दिखा। खेल शिक्षक संजय चौहान और छात्रों ने उल्लू को जाल से छुड़वाया। यह लोग उल्लू को पशु चिकित्सालय ले गए। पशु चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद उल्लू को राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के रेंजर सुभाष चंद्र घिल्डियाल के सुपुर्द कर दिया। रेंजर ने बताया कि उल्लू की प्रजाति अभी पता नहीं चल पाई है। लेकिन वह सामान्य नहीं है। अभी उल्लू चोटिल है। उसकी चोट ठीक होने पर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन