फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ramlila to be staged in Bhimgoda from today

भीमगोड़ा में रामलीला का मंचन आज से

Fri, 01 Oct 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ramlila to be staged in Bhimgoda from today
भीमगोडा में रामलीला का झंडा जुलूस निकालते श्री राम नाट्य संस्थान भीमगोडा के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
श्री राम नाट्य संस्थान भीमगोड़ा की ओर आज शुक्रवार से रामलीला का मंचन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को झंडा यात्रा निकाली गई। पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को भीमगोड़ा स्थित रामलीला भवन में पूजा अर्चना के बाद यात्रा शुरू की गई। बैंड बाजों के साथ खड़खड़ी, पंजाब सिंध क्षेत्र, भीमगोडा, काली मंदिर होते हुए हर की पैड़ी पर समाप्त हुई। यहां गंगा में पूजा अर्चना की गई। संस्था के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि राम के अभिनय में हरीश भट्ट, सीता के अभिनय में प्रशांत शर्मा लक्ष्मण के अभिनय में सागर जोशी, हनुमान के अभिनय में शुभम नौटियाल, भरत के अभिनय में आदित्य चावला शत्रुघ्न के अभिनय में शेखर चौहान रहेंगे।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार संस्था के फेसबुक पेज पर रामलीला का मंचन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री पवन कुमार, वरिष्ठ उपाध्याय गगनदीप गोस्वामी, प्रमोद घिल्डियाल, दिनेश बंसल, लखन लाल चौहान, सुरेश शर्मा, सुशील कंडवाल, आशीष शर्मा, माणिक गिरी, यागिक वर्मा, उमाकान्त ध्यानी, विनोद घिल्डियाल, हरिमोहन वर्मा, शुभम जोशी, सोनू चौटाला, विकास शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed