फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ramadan's preparations are complete, moon rest

रमजान की तैयारियां पूरी, चांद का दीदार बाकी

Thu, 25 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 25 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
 मुबारक माह रमजान की आमद के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुस्लिमों के घर और इबादतगाहें रमजान के इस्तकबाल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बस इंतजार है तो रमजान के चांद का। शुक्रवार को चांद दिखाई देने पर शनिवार का पहला रोजा हो सकता है। अगर चांद नजर नहीं आता है तो रविवार का पहला रोजा होना तय है।      
विज्ञापन


रमजान माह में रोजा रखना इस्लाम के पांच अहम अरकान में से एक हैं। नमाज की तरह रोजा भी हर बालिग मुस्लिम पर फर्ज है। रमजान को सब महीनों में अफजल बताया गया है। इसी महीने में कुरआन नाजिल हुई थी। हदीस में बताया गया है कि रहमतों और बरकतों के इस महीने में नेकियों का सवाब 70 गुना ज्यादा बढ़ा दिया जाता है। यही वजह है कि रमजान में रोजा रखने के साथ साथ कुरआन की तिलावत, नवाफिल नमाज जैसी बाकी इबादतें भी कसरत से की जाती हैं। बहरहाल रमजान की आमद को देखते हुए मुस्लिमों के घरों और मस्जिदों में भरपूर तैयारियां की गई हैं। ज्वालापुर सहित आस पास के देहात में रमजान की आमद को लेकर रूहानी माहौल बना हुआ है। चूंकि रमजान के महीने में मस्जिदों में आम दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा नमाजी पहुंचते हैं, लिहाजा तरावीह के लिए भी कुरआन पढने और सुनाने वाले हाफिजों का इंतजाम अलग से किया गया है।      
विज्ञापन


ज्वालापुर के मदरसा इस्लामिया रशीदिया के मोहतमिम मौलाना इकबाल कासमी ने बताया कि शुक्रवार को यदि चांद दिखाई देता है या मुल्क के किसी हिस्से से चांद दिखने की खबर आती है तो शनिवार को पहला रोजा हो सकता है। अगर शुक्रवार को चांद की कोई खबर नहीं मिलती है तो शनिवार की रात से तरावीह शुरू करते हुए रविवार का पहला रोजा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed