{"_id":"5755ba464f1c1b181d9c5681","slug":"rain-also-brought-relief-to-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत के साथ आफत भी लाई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत के साथ आफत भी लाई बारिश
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रविवार की रात और सोमवार की सुबह तेज आंधी के साथ आई बारिश राहत और आफत दोनों एक साथ लेकर आई । इस बारिश के कारण जहां कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल हो गई। बिजली के साथ ही पानी की आपूर्ति ठप्प हो गई। कई जगह पेड़ गिर गए, वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
रविवार की देर रात तेज आंधी के साथ बारिश शुुरू हुई जो सोमवार की सुबह भी जारी रही। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश में 65 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं रविवार रात में तेज आंधी आने से शहर से लेकर देहात क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। रविवार की शाम 6 बजे से धनौरी फीडर से जुड़े 65 गांव सहित श्यामपुर, पथरी, बहादराबाद क्षेत्र के गांवों में शाम तक बिजली सुचारु नहीं हो सकी। श्यामपुर में दोपहर एक बजे बिजली आई। वहीं सही समय पर बारिश होने से किसानों के लिए सोना साबित हुई। बारिश से फसलों पर लगे रोग एवं धूल साफ हो गई। हालांकि आंधी चलने से आम की फसल को नुकसान हुआ है। हरिद्वार शहर में नालों की सफाई न होने से बारिश से कई कालोनियों सहित रास्तों में पानी भर गया। इससे लोगों को रास्तों को पार करने में परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक भगत सिंह चौक एवं चंद्राचार्य चौक पर जल भराव हुआ। दोपहर बाद फिर से धूप निकल आई । आईआईटी रुड़की के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसके त्रिपाठी का कहना है कि दो दिन के बाद 13 जून तक बारिश होते रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
------------
बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी की किल्लत
बहादराबाद। हवा और बारिश के चलने से क्षेत्र के दर्जनों गांव में बिजली 20 घंटे बाद भी नही आई। बिजली नही आने से लोगों को पानी भी नसीब नही हुआ। ग्रामीणों को इधर उधर से पीने का पानी लाना पड़ा। रविवार रात में आंधी से बिजली की लाइनों पर पेड़ गिर जाने के कारण क्षेत्र के गांव बहादराबाद, बोंगला, रोहालकी किशनपुर, अलीपुर, इब्राहिमपुर, सलेमपुर, सहदेवपुर, अहमदपुर ग्रन्ट, कासमपुर, बोडाहेड़ी, रावली महदूद, खेलड़ी आदि दर्जनों गांव में बिजली के साथ-साथ पानी भी चला गया।
विज्ञापन
------------------------
बिजली गायब परेशान लोग
पथरी। भट्टीपुर व पथरी बिजली घरों से जुड़े 40 गांवों की बिजली रविवार की रात 9 बजे आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने से ग्रामीणों को रविवार की रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सोमवार को पूरे दिन बिजली नहीं आने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। शाहपुर, बादशाहपुर, शेरपुर, नई कुंडी, भुवापुर चमरावल, भट्टीपुर, रानीमाजरा, टिकौला, हरसीवाला, नसीरपुरकलां, धारीवाला, आदर्श टिहरी नगर व टिहरी डोब नगर आदि स्थानों के ग्रामीणों को बिजली गायब रहने से परेशानी झेलनी पड़ी।